लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के डॉक्टरों की अनोखी पहल से अंतिम अवस्था के कैंसर से पीड़ितों को राहत मिल रही है। रेडियोथेरेपी विभाग के डॉक्टर कैंसर मरीजों को घर जाकर सलाह दे रहे हैं। मरीजों की देखभाल के तौर तरीके परिवारीजनों को बता रहे हैं। ताकि मरीजों की दुश्वारियों को कम किया जा सके। घर पर पहुंचेगी डॉक्टरों की टीम कैंसर मरीजों को तीन तरीके से इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इसमें ओपीडी, भर्ती और पैलिएटिव केयर शामिल हैं। रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि गंभीर कैंसर मरीजों में जब दवाएं व इलाज की दूसरे तरीके बेअसर हो जाते हैं। ऐसे मरीजों को पैलिएटिव केयर की सलाह दी जाती है। मरीजों को अस्पताल या घर में देखभाल की सलाह दी जाती है। बीमारी की वजह से मरीज को होने वाली दिक्कतों को कम करने का प्रयास किया जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.