कानपुर, मई 9 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित जीएसवीएमएमयूएन-26 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि व आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने मेडिकल छात्रों को नेतृत्व, प्रभावी संवाद व जिम्मेदार नागरिकता के गुण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शालिनी मोहन और डॉ वाईके राव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल विद्यार्थियों को पारंपरिक शैक्षणिक सीमाओं से आगे बढ़ाकर नेतृत्व, संवाद कौशल, शोध क्षमता एवं वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। महक अग्रवाल, सोहम राज पांडेय, उदित प्रताप सिंह, संस्कृति गुप्ता, अभिषेक कुमार आनंद, शिवम गुप्ता रहे। यह भी पढ़ें- आईएमए एंड वोल्टिवा कप का आगाज आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...