फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। थाना एसजीएम नगर की टीम ने नेत्र जांच क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर के साथ मारपीट करने और कैंची से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए 70 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, एसजीएम नगर निवासी पीड़ित डॉक्टर राहुल ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि 21 दिसंबर को वह शर्मा चौक स्थित अपने क्लीनिक पर मौजूद था। इसी दौरान सुनील और रोबिन नामक दो युवक उसके क्लीनिक पर आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी रोबिन ने मेज पर रखी कैंची से उस पर हमला कर दिया । इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।वहीं उसके क्लीनिक के गल्ले से एक लाख 10 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। थाना एसजीए...