चंदौली, मई 23 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के समय से नहीं पहुंचने के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन की ओर से अस्पताल संचालन का समय सुबह 8 बजे निर्धारित किया गया है, लेकिन शुक्रवार को सुबह सवा दस बजे तक चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचे थे। इससे इलाज कराने आए मरीज घंटों इंतजार करने को विवश रहे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकों के गायब रहने से मरीज परेशान मरीजों की भीड़ और गर्मी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच मरीज अपने परिजनों के साथ चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे। कई मरीजों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। मरीज अर्चना पाल, देवनाथ...