बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक के द्वारा डॉक्टर का एप्रॉन ड्रेस व गले में स्टैथैस्कोप लगाकर घुमने का तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल तस्वीर की सत्यता की पुष्टी नहीं करता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने मामले की जांच करने का आदेश दिया , जिसके आलोक में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर मामले की जांच करवाई है । जांच टीम ने पाया है कि तस्वीर एम्बुलेंस के चालक प्रेम कुमार की है। यह घटना कुछ माह पहलेे की है जिसमें जीएमसीएच के पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो दारोगा को निलंबित किया गया था। अधीक्षक ने बताया कि वायर...