मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मोतियाबिंद का गलत ऑपरेशन करने का आरोप इमलीचट्टी स्थित जायसवाल आई हॉस्पिटल के डा. अजय कुमार जायसवाल पर लगाया गया है। इस संबंध में गायघाट थाना क्षेत्र के चिरैला गांव की रेणु देवी ने दो जनवरी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। सोमवार को इसकी सुनवाई हुई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने इसे जांच के लिए अपने पास रखा है। परिवाद में रेणु देवी ने कहा है कि पिछले वर्ष 17 अक्टूबर को वह इलाज के लिए जायसवाल हॉस्पिटल में डा. अजय कुमार जायसवाल से मिली। डॉक्टर ने 25 अक्टूबर को उसकी दांयी आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया। उसी दिन उस हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। उसे 25 अक्टूबर से काला चश्मा लगाने की सलाह दी गई। इसके बाद भी उसे दिखाई नहीं दे रहा था। उसे पटना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर द...