गिरडीह, दिसम्बर 25 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के नगर केशवारी निवासी रंजीत मंडल की हत्या के पांच साल बाद हज़ारीबाग़ की अदालत ने हत्या के तीनों आरोपियों को सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही तीनों पर 25 - 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। उक्त सजा हज़ारीबाग़ न्यायालय के अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश सप्तम धर्मेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने सत्रवाद संख्या 159/2021 भारतीय दंड संहिता की धारा 302 व 34,201 व 120बी के तहत सुनाई। तीनों आरोपियों में अर्जुन मंडल एवं मालती देवी रिश्ते में स्व रंजीत के अपने मौसेरे भाई व भाभी जबकि तीसरा दीपक बरवा अर्जुन का दोस्त है। बताते चलें कि रंजीत मंडल सरिया में कि्लनिक चला रहे एमबीबीएस डॉक्टर शिव प्रसाद के भाई थे। उसका शव 08 अक्टूबर को हज़ारीबाग़ के चरही के जंगल में मिला था। इसके बाद डॉ शिव प्रसाद के बयान पर चरही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.