पटना, दिसम्बर 25 -- गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। सबसे बड़ी वारदात पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में हुई, जहां चोरों ने डॉक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर 15 लाख नकद, कीमती जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिये। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में चोरों ने दोपहिया वाहन के शोरूम का ताला काटकर नकदी, लैपटॉप व अन्य सामान उड़ा लिये। कंकड़बाग में अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भी चोरी की घटना हुई। पहली घटना नेहरू नगर की है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार चोरों ने डॉक्टर के बंद घर को निशाना बनाते हुए 15 लाख नकद, दो सोने के कंगन, चार सोने की अंगूठियां, दो सोने की जिउतिया, चार सोने की टॉप्स, दो सोने की चेन, पांच जोड़ी चांदी की पायल, 50-60 पुराने चांदी के सिक्के, बनारसी साड़ियां, सिल्क साड़ियां तथा सूट-पैंट की चोरी कर ली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.