मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। दिल्ली के डॉक्टर अतुल अरोड़ा के करोड़ों की कीमत के प्लॉट के फर्जी बैनामे की शिकायत पर जांच तकरीबन पूरी हो गई है। डॉक्टर के प्लॉट का जो बैनामा दिखाया गया है वह कूट रचना से फर्जी पाया गया है और उसमें लगाए स्टांप में भी फर्जीवाड़ा मिला है। इस मामले में दोषी व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज होगा। दिल्ली में रहने वाले डॉक्टर अतुल अरोड़ा की माता राजरानी के नाम से रामगंगा विहार में आवंटित भूखंड संख्या सी 12 पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की नियत से फर्जी रजिस्ट्री दर्शाने की शिकायत जिलाधिकारी अनुज सिंह से की थी। इस मामले में एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय और एडीएम प्रशासन ने संयुक्त जांच की है। जांच में सामने आया है कि राम नगर निवासी जिस महेंद्र सिंह के नाम से बैनामा दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.