संवाददाता, मार्च 3 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी की एक महिला इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई थी। वह वहां से अचानक गायब हो गई। बाद में रेलवे ट्रैक के किनारे उसकी लाश मिली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 26 वर्षीय महिला का शव आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मिला। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को महिला के परिजनों पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। परिवारीजनों ने बताया कि उन्होंने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट काकोरी थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद से पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। परिवारीजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। डॉक्टर से उसका इलाज भी कराया जा रहा था। उधर, पुलिस मामले की गहनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.