लखनऊ, मार्च 3 -- लखनऊ, संवाददाता। काकोरी में लापता 26 वर्षीय महिला का शव आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मिला। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को महिला के परिजनों पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। महिला के परिजनों ने काकोरी थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई थी। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि काकोरी के शिवरी महतवा निवासी प्रदीप अपनी पत्नी कामिनी (26) बीती 28 फरवरी की सुबह गांव के पास एक निजी क्लीनिक में डॉक्टर को दिखाने ले गए थे। इलाज के दौरान कामिनी ने लघुशंका जाने की बात कही और वहां से निकल गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर प्रद...