इटावा औरैया, मार्च 25 -- इटावा, संवाददाता। आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर के ना आने के कारण इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को निराश होकर वापस जाना पड़ता है। यहां राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल है जिसमें आयुर्वेद पद्धति से मरीजों का इलाज किया जाता है लेकिन यहां डॉक्टर के ना आने के कारण मरीज को इलाज नहीं मिल पाता। इस अस्पताल में एक वार्ड बॉय मरीजों को मिला लेकिन उन्होंने कहा कि डॉक्टर के आने या ना आने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है । यह नहीं मालूम कि डॉक्टर कब आएंगे। मरीज डॉक्टर का इंतजार करते रहे लेकिन डॉक्टर के ना आने के बाद वह निराश होकर वापस चले गए। काफी संख्या में मरीज आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज करने के लिए आते हैं लेकिन इलाज नहीं मिल पाने के कारण उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ता है। आयुर्वेद अस्पताल मरीजों के इलाज की सुविधा के लिए ...