डॉक्टर के ट्रांसफर से फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा अस्पताल
मैनपुरी, जून 29 -- कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर चिकित्सक विहीन हो गया है। यहाँ तैनात रहे डॉक्टर के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद से अस्पताल की पूरी व्यवस्था फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही है। इससे क्षेत्रीय मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सितंबर 2024 में डॉ. आशुतोष मिश्रा की तैनाती हुई थी। कुछ समय बाद उनका तबादला मैनपुरी जिला कारागार में हुआ, लेकिन बाद में उन्होंने दोबारा नवीगंज में कार्यभार संभाल लिया था। अब हाल ही में उनका स्थानांतरण कन्नौज जनपद में होने से यह पद फिर रिक्त हो गया है। वर्तमान में चिकित्सक न होने के कारण फार्मासिस्ट द्वारा केवल प्राथमिक उपचार और दवाएं ही मरीजों को मिल पा रही हैं। नवीगंज कस्बे सहित आसपास के दर्जनों गाँवों की एक बड़ी आबादी इलाज के लिए इसी स्वास्थ्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.