अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में डॉक्टर के चालक ने सफाई कर्मी महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर धमकी दे डाली। पीड़िता ने चिकित्सक को पूरा वाकया बताया तो उल्टा उसे ही धमका दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चालक व चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मोहल्ला निवासी महिला नगला पटवारी स्थित चिकित्सक के यहां घरेलू काम करती है। आरोप है कि चिकित्सक का चालक उस पर गंदी नजर रखता है। सोमवार को वह जीने के से छत पर जा रही थी। तभी आरोपी चालक ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने चिकित्सक को पूरा वाकया बताया तो उसने उल्टी महिला को धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक अनीस और चिकित्सक सिराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि म...