वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 22 -- यूपी के बरेली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नौकरानी का शव मालिक के घर में लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि बारादरी के राधेश्याम इंक्लेव में डॉक्टर के घर काम करने वाली युवती का शव फंदे से लटका मिला। घटना बुधवार की है। घरवालों ने फंदे से लटका शव देखा तो उसे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मृतका के घरवालों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत के कारण के बारे में अभी पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार राधेश्याम इंक्लेव में डॉ. विक्रम पत्नी मनील के साथ रहते हैं। उनके यहां बीते पांच साल से बदायूं के दातागंज के रहने वाले वेदराम की 23 वर्षीया बेटी निधि घरेलू काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.