इटावा औरैया, मार्च 8 -- जिला पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार की दोपहर एक युवक ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा का कारण इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के द्वारा गुटखा खाना बताया जा रहा है युवक का आरोप है कि डॉक्टर को गुटखा खाने से जब मना किया तो उन्होंने वैक्सीन लगाने से मना कर दिया।हंगामा बढ़ता देख सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई । राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्याम निवासी अशोक मीणा किसी काम से लखनऊ गए थे। वहां से वह रविवार को ट्रेन से इटावा पहुंचे थे। शाम करीब सवा चार बजे इटावा स्टेशन से राजस्थान के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान स्टेशन के बाहर सामान खरीदने जाते समय एक बंदर ने उनके बाएं हाथ पर काट लिया। अशोक मीणा दोपहर करीब तीन बजे जिला अस्पताल एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए इमरजेंसी में पहुंचे। इमरजेंस...