डॉक्टर के गलत उपचार से महिला की मौत का आरोप
आजमगढ़, अगस्त 31 -- आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी उदय राज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायत पत्र देकर डॉक्टर के गलत उपचार से महिला की मौत होने का आरोप लगाया है। उन्होंने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। उदयराज की पत्नी 45 वर्षीया चंपा देवी 21 अगस्त को बीमार हुई थी। उन्होंने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पियरिया धर्मशाला बाजार में एक डॉक्टर के यहां भर्ती कराया था। आरोप है कि पत्नी का दो दिन तक उपचार चला। इसके बाद डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर माद पत्नी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पत्नी की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ित उदय राज ने आरोपी डॉक्टर और अस्पताल संचालक के विरुद्ध सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.