कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। किदवई नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) का डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। यहां डॉक्टर के अलावा चार कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस दौरान ओपीडी रजिस्टर की जांच की गई। 27 मार्च को मरीजों के विवरण में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्मिता सिंह के हस्ताक्षर मिले, जबकि जानकारी दी गई कि वह उस दिन डीएम कार्यालय में आयोजित आपदा प्रशिक्षण में गई थीं। मरीजों का विवरण डॉ. विवेक सोनकर की ओर से अंकित किया गया था। डीएम ने सीएमओ को पूरे प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा। वहीं निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्मिता सिंह अनुपस्थित मिलीं। उपस्थिति पंजिका में विकास या...