नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- घर में अचानक किसी की तबीयत खराब हो जाए तो उस समय समझ नहीं आता कि सबसे पहले क्या करें। ऐसे वक्त में अगर घर पर कुछ बेसिक मेडिकल डिवाइस मौजूद हों, तो शुरुआती जानकारी मिल सकती है और डॉक्टर को भी सही बात बताना आसान हो सकता है। खासकर उन घरों में जहां किसी को दिल, शुगर, सांस या ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी है, वहां कुछ उपकरण काम आ सकते हैं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव अग्रवाल ने भी घर पर ऐसे 7 डिवाइस रखने की सलाह दी है, जो जरूरत के समय काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -ब्लड प्रेशर मशीन: घर में सबसे काम की चीजों में से एक ब्लड प्रेशर मशीन हो सकती है। इससे घर पर ही बीपी चेक कर लें। अचानक चक्कर, कमजोरी या घबराहट महसूस हो तो बीपी देखकर डॉक्टर को सही जानकारी देना आसान रहता है।ग्लूकोमीटर: अगर घर में किसी को डायबिटीज ह...