डॉक्टर की लापरवाही से सात वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी रिंकू कुमार पुत्र स्व. धाम सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), बुलंदशहर को शिकायती पत्र भेजकर एक डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और उसका लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2026 को दोपहर करीब दो बजे रिंकू कुमार की सात वर्षीय भतीजी भूमि बच्चों के झूले पर खेल रही थी। इसी दौरान बच्चों के बीच हुई धक्का-मुक्की में वह गिर गई और उसके बाजू में लोहे की नुकीली वस्तु लगने से गंभीर चोट आ गई। अधिक रक्तस्राव होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल के पास ले गए। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना पूरी तरह जांच किए बच्ची के घाव पर गलत तरीके से टांके लगा दिए, जिससे रक्तस्राव बंद नहीं हुआ और बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई। इस संबंध में मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.