डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत
मेरठ, जून 21 -- जानी थाना क्षेत्र के सुभारती पुलिस चौकी पर रविवार को मां ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने और जबरन पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके युवा बेटे की जान चली गई। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। जनपद बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ावत की रहने वाली सोनिया पत्नी संदीप कुमार ने थाना प्रभारी जानी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के अनुसार उनके बेटे तुषार शर्मा (18) ने 12 जून 2026 को घरेलू कलह के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजन उसे तुरंत बड़ौत के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेरठ बाईपास स्थित प्राइव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.