गोरखपुर, जनवरी 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। इलाज के दौरान छह माह की बच्ची की मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्विषी श्रीवास्तव ने बड़हलगंज थाना क्षेत्र स्थित गायत्री चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉक्टर मंजय सोनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश थानाध्यक्ष बड़हलगंज को दिया है। न्यायालय में अधिवक्ता नीरज शाही ने बताया कि गोला थाना क्षेत्र के चिकनिया गांव निवासी रवि पांडेय की छह माह की पुत्री आकृति पांडेय की 6 अक्टूबर 2024 को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन बच्ची को लेकर डॉक्टर मंजय सोनी के अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे एनआईसीयू में भर्ती करने की सलाह दी। इसके बाद बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अधिवक्ता के अनुसार, डॉक्टर ने बच्ची को वेंटिलेटर पर रखने की बात कही, जिसके लिए अलग से धनराशि जमा कराई गई। बाद में इलाज के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.