शामली, मई 14 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के मोहल्ला मुजावरान निवासी सायरा पत्नी सलीम ने एक डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुऐ कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान इलाज में लापरवाही बरतने के कारण उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। नगर के मोहल्ला मुजावरान निवासी सायरा पत्नी सलीम द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्रवधू अंजुम को प्रसव पीड़ा होने पर 2 मई को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल संचालक और कथित डॉक्टर ने शुरुआत से ही सामान्य डिलीवरी कराने की बात कहते हुए इलाज शुरू कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा कई बोतल खून भी चढ़ाया गया, लेकिन सही उपचार नहीं दिया गया। कई दिनों तक महिला को अस्पताल में भर्ती रखकर इलाज किया जाता रहा। हालत ज्यादा बिगड...