नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- प्रशासनिक क्षेत्र में कई आईएएस और आईपीएस की जोड़ी हिट है। इन्हीं में से जोड़ी है आईएएस सौम्या और आईपीएस चर्चित चांडक की। अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे से प्यार लुटाते नजर आ जाते हैं। दोनों ही 2018 बैच के आईएएस-आईपीएस ऑफिसर है। हाल ही में दोनों की शादी को 5 साल पूरे हुए। दोनों के दो बच्चे हैं। साथ ही दोनों की गिनती तेज तर्रार आईएएस-आईपीएस अधिकारियों में की जाती है। आईएएस सौम्या शर्मा की यूपीएससी जर्नी काफी प्रेरणादायी रही है। एक तरफ जहां लोग यूपीएससी क्रैक करने में कई साल लगा देते हैं, लेकिन आईएएस सौम्या शर्मा ने पहले ही अटेंप्ट में ना सिर्फ यूपीएससी क्रैक किया, बल्कि 9वीं रैंक भी हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए करीब चार महीने का समय दिया था। हालांकि ये इतना आसान नहीं था। उन्होंने मह...