नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- दिनेश हिंगू को तो आप सब जानते ही हैं। अपने करियर में दिनेश ने हमेशा सबको हंसाया है। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और जब भी उनका नाम लिया जाता है तो उनका हंसता हुए चेहरा याद आ जाता है। दिनेश हिंगू 86 की उम्र में भी काम कर रहे हैं। दिनेश ने बताया कि क्यों इस उम्र में भी उन्हें काम करना पड़ रहा है। दिनेश बोल रहे हैं कि उन्हें पैसे चाहिए ताकि डॉक्टर्स को इलाज के पैसे दे पाएं।डॉक्टर्स से इलाज करवाने के लिए कमाते हैं पैसे दरअसल, एक वीडियो में दिनेश बोले, 'मैं 86 साल का हो गया हं। मैं काम के लिए जाता हूं बाहर। हाल ही में मैं गिर गया था और मेरे चोट लग गई। अब तो चोट ठीक हो गई है, लेकिन मुझे डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसे चाहिए होते हैं। डॉक्टर कभी 5000 रुपये मांगते हैं कभी 6000 मांगते हैं। करेक्टर आर्टिस्ट ...