बिजनौर, मार्च 15 -- बिजनौर/झालू। झालू स्थित एक हॉस्पिटल के चिकित्सक की तेज रफ्तार कार की टक्कर से शनिवार को बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ घायल युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर मौके से पैदल ही भाग निकला। राहगीरों ने किसी प्रकार घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कस्बा झालू से गोलबाग रोड स्थित नंदी गोशाला के पास चिकित्सक ने तेज रफ्तार कार से झालू के मोहल्ला सादात निवासी नौशाद पुत्र अजीज की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक समेत करीब 60 मीटर तक कार के साथ घिसटता चला गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को तोड़ते हुए खेत में जा घुसी। हादसे की आवाज सुन खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े। ग्राम प्रधान शौवी...