डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया काम
गोंडा, जुलाई 20 -- गोण्डा, संवाददाता। रायबरेली में डॉ. अमित की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन की जिला शाखा ने सोमवार को सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। जिले के सभी नर्सिंग होम, अस्पतालों और क्लीनिकों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। एसोसिएशन का कहना है कि यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के लिए किया गया है, न कि मरीजों की सेवा बाधित करने के लिए। एशोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. ज्योत्स्ना शुक्ला ने बताया कि रायबरेली में एक बच्ची का आपरेशन करने के बाद उसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने डॉ. अमित को गिरफ्तार किया है। बताया कि पहले मामले की जांच की जाती है, जांच में लापरवाही सिद्ध होने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाती है लेकिन डॉ. अमित के मामले में ऐसा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.