प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- रखहा/बड़ागांव (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। मदनपुर में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे चिकित्सक की बेकाबू कार ने बाइक और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में निजी स्कूल के शिक्षक और साइकिल सवार बढ़ई की मौत हो गई। चिकित्सक समेत दो का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। हरसोस (जंसा) गांव निवासी डॉ. इरफान अली प्रतापगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ पर चिकित्सा अधीक्षक हैं। अपनी कार से बड़ागांव से ड्यूटी पर जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और एक बाइक पर सवार नंदापुर निवासी 28 वर्षीय सुनील पाल, डिघिया (कृष्णापुर) निवासी 30 वर्षीय मनोज पटेल को टक्कर मार दी। इसके बाद पास से गुजर रहे साइकिल सवार बढ़ई मदनपुर निवासी 42 वर्षीय रिजवान मंसूरी को टक्कर मारते हुए कार पेड़ से जा भिड़ी।हादसे में चारों गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.