पटना, मार्च 25 -- दीघा के बालुपर इलाके के रहने वाले डॉक्टर विजय कुमार की कार का शीशा तोड़ कर बदमाशों ने लैपटॉप, माउस, चार्जर और बैग चुरा लिये। घटना नोट्रेडेम स्कूल के समीप हुई। इस संबंध में विजय कुमार ने पाटलिपुत्र थाने में शिकायत की है। डॉक्टर गाड़ी को नोट्रेडेम स्कूल के समीप लगाकर पीएंडएम मॉल में खरीदारी करने गये थे। उसके बाद वे वापस लौटे तो पाया कि गाड़ी की पीछे सीट के बाएं साइड का शीशा टूटा हुआ है। गाड़ी से लैपटॉप, माउस, चार्जर व बैग गायब है। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। हालांकि इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.