प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को आयोजित मेडिकल बोर्ड की बैठक में दो डॉक्टर के समय से न आने का खामियाजा दिव्यांगों को उठाना पड़ा। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भौतिक परीक्षण के लिए बोर्ड में पैनल में हड्डी, नेत्र और मानसिक रोग से संबंधित डॉक्टरों को बैठना चाहिए। लेकिन सोमवार को दोपहर एक बजे तक नेत्र और मानिसक रोग से संबंधित दिव्यांग डॉक्टर का इंतजार करते रहे। नेत्र की जांच कराने आए मोहम्मद गुलाम सरवर, आलोक कुमार, अनिल कुमार और मोहम्मद आलम ने बताया कि सुबह नौ बजे सीएमओ कार्यालय आ गया था। लेकिन दोपहर एक बजे तक डॉक्टर के न आने पर दिव्यांग वापस चले गए। सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि मेडिकल बोर्ड पैनल में सभी डॉक्टर समय से बैठते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.