बलिया, अप्रैल 18 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार की देर रात चिकित्सक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना के विरोध में शुक्रवार को चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ओपीडी सेवा ठप कर दी। करीब तीन घंटे स्वास्थ्य सेवा बाधित होने के बाद पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद ओपीडी सेवा बहाल हो सकी। हालांकि इमरजेंसी और प्रसव सेवाएं पूरे समय जारी रहीं।पीएचसी पर तैनात डॉ. नितिन कुमार सिंह के अनुसार, रात करीब नौ बजे कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी सुजीत सिंह परिहार अस्पताल में बीपी चेक कराने पहुंचे और चिकित्सक की कुर्सी पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- सीएस पहुंचे सुबह नौ बजे,तीन डॉक्टर पहुंचे 9.30 बजे वहां प्रशिक्षणरत वार्ड व्याय ने उन्हें दूसरी कुर्सी पर बैठने का अनुरोध किया। इस पर वे गाली-गलौज...