लातेहार, जनवरी 25 -- लातेहार प्रतिनिधि। जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान सदर अस्पताल में चिकित्सकों और आवश्यक उपकरणों की भारी कमी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ के अभाव में अस्पताल में पूर्व में लगाए गए कई महत्वपूर्ण उपकरण बेकार पड़े हुए हैं, जिससे गंभीर मरीजों को मजबूरी में रांची स्थित रिम्स रेफर किया जा रहा है। कोरोना काल के दौरान लगाए गए वेंटिलेटर आज भी डॉक्टर, प्रशिक्षित तकनीशियन और सपोर्टिंग स्टाफ की कमी के कारण बंद पड़े हैं। इसी तरह सदर अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट भी प्रशिक्षित कर्मियों के अभाव में संचालित नहीं हो पा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर रांची से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाकर काम चलाया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे मरीजो...