मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिला स्वास्थ्य समिति के प्रशिक्षण सभागार में गुरुवार को एनीमिया मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज) प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इसमें जिले के सभी प्रखंडों से एक-एक चिकित्सा पदाधिकारी तथा दो-दो एएनएम ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में चिह्नित गंभीर एनीमिया पीड़ित गर्भवतियों का समयबद्ध एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना है। मास्टर प्रशिक्षक डॉ. प्रेरणा सिंह एवं पिरामल फाउंडेशन के मो. नसीरूल होदा, राजीव कुमार और अंकित कुमार ने एफसीएम डोज के माध्यम से गर्भवतियों के हीमोग्लोबिन स्तर को कम समय में सामान्य बनाने का तरीका बताया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान गंभीर एनीमिया जच्चा-बच्चा दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.