प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में लगे बड़े नलकूप से पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई गई अंडरग्राउंड पाइप में लीकेज हो गया है। इससे नर्स हॉस्टल और एसआर जेआर डॉक्टर्स के हॉस्टल में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लीकेज की मरम्मत कराने का आदेश दिया है। सोमवार को नर्स हॉस्टल के पास लीकेज की मरम्मत के लिए खुदाई का काम शुरू हुआ तो डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टॉफ को राहत की उम्मीद जगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...