डॉक्टर और एएनएम पढ़ाएंगे माहवारी स्वच्छता का पाठ
सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। जिले के उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब किशोरियों को माहवारी स्वच्छता का प्रशिक्षण डॉक्टर और एएनएम देंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर सभी स्कूलों में एमएचएम (माहवारी स्वच्छता प्रबंधन) क्लब गठित कर उन्हें सक्रिय किया जाएगा। इसके साथ ही हर विद्यालय में एमएचएम कॉर्नर और पैड बैंक भी स्थापित किए जाएंगे। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक एमएचएम क्लब में 10 से 12 छात्राएं शामिल होंगी। क्लब का गठन मीना मंच सुगमकर्ता करेंगे और पाक्षिक बैठकों के माध्यम से छात्राओं में सुरक्षित माहवारी प्रबंधन, स्वच्छता और जागरूकता का संदेश फैलाया जाएगा। महीने में एक बार डॉक्टर या एएनएम के साथ 'एमएचएम संवाद' आयोजित होगा, जिसमें माताओं को भी बुलाया जाएगा। विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.