रांची, फरवरी 10 -- रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन ने पिस्का नगड़ी के केलगु गांव में वृद्धाश्रम में जरूरत की सामग्री का वितरण मंगलवार को किया। करीब 40 बुजुर्ग और उनकी सेवा के लिए करीब 10 कर्मचारी यहां रहते हैं। एसोसिएशन ने सरसों तेल, चीनी, बिस्किट्स एवं स्वीट्स पैकेट्स का वितरण किया। इस कार्यक्रम में चेयरपर्सन विनीता शरण, फाउंडर एंड को-चेयरपर्सन झूमा सरकार, अध्यक्ष रेणु तिवारी, कोषाध्यक्ष पल्लवी शरण, शोभा कुमार, आरती सिंह, नीता सहाय, रश्मि सिंहा, डॉ सोनी सिन्हा, प्रियंका लंबा आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.