रांची, अप्रैल 2 -- रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से 10 व 11 अप्रैल को आईएमए भवन करमटोली चौक में एक बार फिर 'दवा मेला' का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन विधायक कल्पना सोरेन करेंगी। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन ने बताया कि पहली बार मेला का आयोजन 2022 में किया गया था। स्टॉल की बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। लगभग 45-50 स्टॉल लगने की उम्मीद है। अंतरराज्यीय स्टॉल की संख्या इस बार काफी बढ़ी है। गैर सरकारी संगठन जैसे एकल, दीपशिखा जैसी संस्था को नि:शुल्क स्टॉल दिए जाते हैं, जो अपने उत्पाद की बिक्री कर सकेंगे। चेयरपर्सन विनीता शरण, फाउंडर एंड को-चेयरपर्सन झूमा सरकार, अध्यक्ष रेणू तिवारी, सचिव श्वेता रंजन के साथ पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.