रामगढ़, जुलाई 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रांची रोड मरार स्थित स्कॉलर्स हाई विद्यालय में मंगलवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह हुआ। इसका उद्देश्य समाज में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके समर्पण, त्याग एवं सेवा भावना के प्रति सम्मान प्रकट करना था। शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ गौतम, प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथि चिकित्सकों का स्वागत वरिष्ठ शिक्षिका नेहा बनर्जी ने पौधा भेंट कर किया। चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज के लिए भगवान का दूसरा रूप होते हैं, जो अपने अथक प्रयासों से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- स्कूल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने ...