डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब ने 15 चिकित्सकों को किया सम्मानित
गुमला, जुलाई 1 -- गुमला प्रतिनिधि। डॉक्टर्स डे परर बुधवार को लायंस क्लब गुमला द्वारा सदर अस्पताल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष पदम साबू की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सदर अस्पताल के 15 चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. चौधरी ने कहा कि समाज की ओर से मिलने वाला सम्मान चिकित्सकों को और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।लायंस क्लब के अध्यक्ष पदम साबू व अशोक जायसवाल ने कहा कि चिकित्सक अपने निजी जीवन और पारिवारिक जिम्मेदारियों से ऊपर उठकर मरीजों के उपचार में जुटे रहते हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बेहतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.