डॉक्टर्स डे पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
हजारीबाग, जुलाई 1 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने बताया कि 14 जून को आयोजित पहले शिविर में भी एसोसिएशन के 37 शिक्षकों ने रक्तदान किया था। कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रीराम लाइब्रेरी के संचालक आयुष रंजन ने कहा कि रक्तदान से आत्मसंतुष्टि के साथ किसी का जीवन बचाने का अवसर मिलता है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव तनवीर सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया तथा युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.