साहिबगंज, जुलाई 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि। डॉक्टर्स डे के मौके पर बुधवार को मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में सिविल सर्जन के निर्देश पर नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं मलेरिया फीवर सर्वे सह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करना, मलेरिया के प्रति जागरुकता बढ़ाना और समय पर बीमारी की पहचान सुनिश्चित करना था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलेज के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मलेरिया जांच किया।शिविर में 100 से अधिक छात्रों ने स्वास्थ्य जांच कराया। जांच के दौरान सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर निः...