प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज और सीएमओ कार्यालय में बुधवार को डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। मेडिकल कॉलेज के पूरे केशवराय परिसर में प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने केट काटकर डॉक्टरों को खिलाया और बधाई दी। आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष जिले में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर बने 98 डॉक्टरों को अच्छी उपलब्धि बताया गया। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. रश्मि यादव, डॉ. लवलीना, डॉ. त्रचा पांडेय, डॉ. आफरीन फातिमा, छात्र-छात्राएं व सोनिया तथा विनीत आदि मौजूद रहे। उधर सीएमओ कार्यालय में एलाएंस क्लब प्रतापगढ़ अवध की ओर से डॉक्टर्स डे मनाते हुए चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन इस दौरान सीएमएस डॉ. एएन प्रस...