डॉक्टर्स डे पर आईएमए ने मरीजों के बीच बांटे फल
लोहरदगा, जुलाई 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस-डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। मौके पर चिकित्सकों ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आईएमए लोहरदगा के अध्यक्ष एवं आईएमए सेंट्रल वर्किंग कमेटी सदस्य डा गणेश प्रसाद ने कहा कि डॉक्टर्स डे केवल चिकित्सकों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा और समर्पण के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा ही चिकित्सकों का सबसे बड़ा धर्म है। फल वितरण कार्यक्रम में डा ई कुजूर, डा राजेश कुमार, डा ओपी दुबे, डा सुदामा, डा पी कुजूर, डा रीता चौधरी, डा स्मृति तथा डा प्रेम कुंदन सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर आईएमए गढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.