बरेली, जुलाई 2 -- आईएमए की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बुधवार को आईएमए भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएमए प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल रहे। विशिष्ट अतिथि आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक डॉ. शरद अग्रवाल थे। आईएमए मुख्यालय के संयुक्त सचिव डॉ. आनंद प्रकाश, बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. रविश अग्रवाल सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में एमबीबीएस 1983 बैच के चिकित्सकों को उनके चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा चिकित्सा, शिक्षा, समाज सेवा और शोध के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले चिकित्सकों का भी अभिनंदन किया गया।मुख...