डॉक्टर्स एसोसिएशन अलीगंज घर-घर तक पहुंचाएगी स्वास्थ्य जागरूकता
एटा, जून 12 -- तहसील क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉक्टर्स एसोसिएशन अलीगंज ने 23 जून को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर अलीगंज के तहसील रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें अलीगंज, जैथरा, राजा का रामपुर तथा सराय अगहत के वरिष्ठ, अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र कुमार यादव ने बताया शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निशुल्क की जाएगी। आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया जाएगा। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.