डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को सात रन से हराकर जीती सीरीज
अंबेडकर नगर, जून 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आराध्या श्री फाउंडेशन की तरफ से आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप के तीसरे मुकाबले में डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को सात रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। टीचर्स इलेवन के कप्तान प्रदीप पांडेय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉक्टर्स इलेवन की शुरुआत खराब रही और टीम के तीन प्रमुख बल्लेबाज 27 रन के कुल योग पर आउट हो गए। इसके बावजूद डॉ. प्रमोद यादव (16), रोहित (16), डॉ. उत्कर्ष (15) और डॉ. अमोद (15) ने संघर्ष करते हुए टीम को 81 रन तक पहुंचाया। पूरी टीम 12.3 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। टीचर्स इलेवन की ओर से प्रदीप पांडेय ने चार और राजमन ने दो विकेट लिए। जवाब में टीचर्स इलेवन की टीम निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट पर 74 रन ही बना सकी। कृष्णा ने 24 और मुकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.