रुडकी, जुलाई 20 -- रुड़की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रुड़की शाखा ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर बढ़ रहे हमलों, उत्पीड़न और अस्पतालों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। आईएमए ने सरकार से अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने और आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि असुरक्षित माहौल का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. संजीव गर्ग, सचिव डॉ. पारित अग्रवाल, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. अंकुर सक्सेना, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. अंकुर सैनी, डॉ. राम सुभग सैनी और डॉ. जोगराज सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...