डॉक्टरों ने हार्ड पैलेट में फंसे इंप्लांट को बाहर निकाला
धनबाद, सितम्बर 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। एसएनएमएमसीएच के ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर टुंडी के मरीज के हार्ड पैलेट में फंसे इंप्लांट को बाहर निकाला। साथ ही ऑपरेशन के माध्यम से हार्ड पैलेट के छेद (पैलेटल परफोरेशन) की भी मरम्मत की गई। जटिल प्रक्रिया को देखते हुए मरीज को जेनरल एनेस्थीसिया दी गई। विभागाध्यक्ष डॉ जयंत चक्रवर्ती ने कहा कि रतनपुर निवासी विपिन मुखर्जी ने बाहर इंप्लांट लगवाया। बाद में कई इंप्लांट अपनी निर्धारित जगह से हटकर गलत स्थान पर पहुंच गए और प्रभावित हो गए। डॉक्टरों ने इंप्लांट निकालने के साथ तालू के छेद की मरम्मत करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन कर हार्ड पैलेट में फंसे और अपनी जगह से हटे इंप्लांट को निकाला गया। इसके बाद प्रभावित हिस्से की सर्जरी कर छेद को ठीक किया गया। इंप्लांट के विस्थापित होने और तालू में छेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.