भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आईसीएफ यानी अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्षमता, दिव्यांगता एवं स्वास्थ्य वर्गीकरण (ICF) को लेकर बुधवार को मायागंज अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने विभिन्न प्रकार को दिव्यांगता की कोडिंग का हुनर सीखा। मेडिसिन विभाग के सेमिनार हॉल में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अविलेश कुमार व मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का आगाज किया। सीबीएचआई व क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यालय पटना से डॉ. रविशंकर सिंह, उप निदेशक जीतेंद्र कुमार व कनीय सांख्यिकी पदाधिकारी उजाला कुमार, फरहान अहमद व राहुल कुमार ने विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता जैसे कि मानसिक, चलन, दृष्टि, श्रवण आदि की कोडिंग के बारे में विस्तार से बताया। एम्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.