लखनऊ, मई 10 -- महामना मालवीय मिशन की ओर से रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता पदयात्रा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। मिशन के मेडिकल सेल के अध्यक्ष डॉ. केपी चंद्रा ने लोगों को बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक खान-पान में तेल एवं कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करते हुए फाइबर युक्त आहार को बढ़ावा देना आवश्यक है। शिविर में लिवर फाइब्रो स्कैन समेत विभिन्न प्रकार की रक्त जांचें की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। इस मौके पर लखनऊ शाखा के अध्यक्ष डॉ. एके ठक्कर, डॉ. मानवेंद्र सिंह,डॉ. डीएस शुक्ला,प्रभु नारायण श्रीवास्तव, आर एन वर्मा, देवेंद्र अस्थाना, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...